Monday, October 26, 2026
English edition Join Group Now

Sports

महिला वर्ग में भी शानदार मुकाबले, फाइनल में पहुंचीं कई खिलाड़ी

March 29, 2026

Join Now
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: सरगुजा में कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आगाज, पहले दिन दिखा रोमांचक प्रदर्शन रायपुर, 28 मार्च 2026/ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 के अंतर्गत चौथे दिन सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित गांधी स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में देश के 30 राज्यों से आए 144 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिससे आयोजन में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। पहले दिन ही रोमांचक मुकाबले प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच बेहद रोमांचक मुकाबले हुए। युवा पहलवानों ने अपनी उत्कृष्ट तकनीक, ताकत और रणनीति का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में कड़ी प्रतिस्पर्धा पुरुष फ्रीस्टाइल सीनियर 74 किलोग्राम भारवर्ग में जम्मू-कश्मीर के मुनैर हुसैन एवं महाराष्ट्र के विक्रम साहेबराव पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। इसी प्रकार 125 किलोग्राम भारवर्ग में तेलंगाना के बनोथ विनोदकुमार एवं महाराष्ट्र के विनोद यशवंत सलकार ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। ग्रीको-रोमन वर्ग के मुकाबले ग्रीको-रोमन सीनियर 67 किलोग्राम भारवर्ग में गुजरात के वसावा मुकेशभाई एवं झारखंड के अंजीतकर मुंडा फाइनल में आमने-सामने होंगे। वहीं 97 किलोग्राम भारवर्ग में हिमाचल प्रदेश के नवीश कुमार एवं जम्मू-कश्मीर के शमा हुन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। महिला वर्ग में भी दमदार प्रदर्शन महिला सीनियर 50 किलोग्राम भारवर्ग में झारखंड की पूनम ओरांव एवं तेलंगाना की के. गीता ने फाइनल में जगह बनाई। वहीं 62 किलोग्राम भारवर्ग में असम की देबी दैमारी एवं हिमाचल प्रदेश की प्रियंका चौधरी के बीच फाइनल मुकाबला होगा। कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने आगामी मुकाबलों के लिए उत्साह और प्रतिस्पर्धा को और अधिक बढ़ा दिया है।