Tuesday, October 20, 2026
English edition Join Group Now

India

सीएम साय ने शिक्षक दिवस पर प्रदेश के गुरुजनों को दी बधाई

September 5, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार और बेहतर भविष्य की नींव भी तैयार करते हैं। समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शिक्षकों के समर्पण और सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Related links