Tuesday, August 25, 2026
English edition Join Group Now

India

आईएफएस अधिकारियों की नई पोस्टिंग, टाइगर रिजर्व और वन मंडलों में बदलाव

August 21, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
रायपुर, 21 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत वर्ष 2017 से 2023 बैच तक के कुल 9 अधिकारियों को विभिन्न वन, टाइगर रिजर्व और राष्ट्रीय उद्यानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार सौरभ सिंह ठाकुर को उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर से उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा-अंबिकापुर पदस्थ किया गया है। वहीं दिनेश कुमार पटेल को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला से उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी की जिम्मेदारी दी गई है। गणेश यू.आर. को अचानकमार टाइगर रिजर्व से वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वन मंडल, बिलासपुर बनाया गया है। उन्हें अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर के संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अभिनव कुमार को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला पदस्थ किया गया है। इसी तरह एस. नवीन कुमार को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर के संचालक पद से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर की जिम्मेदारी दी गई है। गौतम पादीभर को संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर नियुक्त किया गया है, जबकि श्वेता कंबोज को उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के तहत सुमेध संजय सुरवणे को उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा से उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर और तन्मय कौशिक को उप वनमंडलाधिकारी, रायगढ़ से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली पदस्थ किया गया है।

Documents