Wednesday, August 26, 2026
English edition Join Group Now

India

अवैध प्लाटिंग से बिगड़ी पानी निकासी, खेतों में भरा बारिश का पानी

August 11, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
CG [ News ] :  धमतरी I  जिले के ग्राम पोटियाडीह में कथित अवैध प्लाटिंग के चलते किसानों की फसल पर संकट मंडरा रहा है. समस्या के समाधान और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराया. ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफियाओं ने खेतीहर जमीन खरीदकर वहां अवैध रूप से प्लॉट काटकर बिक्री शुरू कर दी है. किसानों का आरोप है कि प्लॉटिंग के दौरान जमीन से लगे निकासी नाले को भी पाट दिया गया है. इसके कारण बारिश का पानी खेतों की ओर बहने लगा है.  सैंकड़ों एकड़ फसल हो रही बर्बाद किसानों का कहना है कि पानी निकासी की व्यवस्था बाधित होने से सैकड़ों एकड़ में लगी फसल जलमग्न हो गई है. इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कार्रवाई करने और पानी निकासी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है. किसानों ने आंदोलन की दी चेतावनी किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे. ग्रामीणों ने प्रशासन से किसानों की फसल और खेती की जमीन को बचाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.