Wednesday, August 26, 2026
English edition Join Group Now

India

‘छत्तीसगढ़ सरकार को हाईजैक किया जा रहा’ बयान पर बोले CM साय- ऐसा कुछ भी नहीं है

August 9, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
‘छत्तीसगढ़ सरकार को हाईजैक किया जा रहा’ बयान पर बोले CM साय- ऐसा कुछ भी नहीं है
रायपुर।  आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार के प्रदेश सरकार को हाईजैक करने वाले बयान को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नकार दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है. बीते ढाई सालों में डबल इंजन की सरकार की वजह से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है I अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में सांसद संजय सिंह के बयान पर कहा कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के हर काम को पूरा कर रहे हैं. 18 लाख प्रधानमंत्री आवास किसानों का वादा पूरा कर रहे हैं. 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को महतारी बंधन का पैसा हम दे रहे हैं. सभी क्षेत्र में विकास हो रहा है. बहुत अच्छा काम हो रहा है I E20 पेट्रोल को लेकर ‘मोदी सिर्फ वोटों की भाषा समझते हैं’ वाले अरविंद केजरीवाल के बयान पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जिस तरह से मोदी जी 12 सालों में देश को आगे ले जा रहे हैं. उनका नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास. आज हर क्षेत्र में तेजी से देश विकास कर रहा है. इसको पूरा देश जान रहा है. चाहे वह आर्थिक क्षेत्र हो. 12 साल पहले दसवें स्थान पर देश था, उसे चौथे स्थान पर लाकर खड़ा किए हैं. नए भारत का निर्माण कर रहे हैं. इसको पूरा देश देख रहा है I अगले हफ़्ते संसद में ‘विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ को पेश किए जाने के संदर्भ में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम इसका स्वागत हैं. इससे देश को लाभ होगा I कांग्रेस के पास नहीं कोई मुद्दा बस्तर के कई गांवों में पहली बार तिरंगा फहराए जाने को प्रोपगेंडा बताए जाने पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है. कायदे से खुश होना चाहिए, क्योंकि 4 दशकों से ज्यादा समय तक बस्तर नक्सलवाद से ग्रसित रहा है, जिसके खात्मे के बाद अब 90 से ज्यादा गांवों में तिरंगा फहराया जाएगा I