Wednesday, August 26, 2026
English edition Join Group Now

India

25% नहीं, अब सिर्फ 10% ब्रोकन चावल की होगी स्वीकार्यता

July 30, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
25% नहीं, अब सिर्फ 10% ब्रोकन चावल की होगी स्वीकार्यता
सत्या राजपूत, रायपुर। मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक की बुधवार को संपन्न हुई। बैठक को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि धान खरीदी को अधिक सरल, सुगम और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। 25% नहीं, केवल 10% ब्रोकन चावल लिया जाएगा लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि धान खरीदी के दौरान बारदाने की कमी न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी पूल से 25% ब्रोकन चावल नहीं लिया जाएगा। अब केवल 10 प्रतिशत ब्रोकन चावल ही लिया जाएगा। इससे यह फायदा होगा कि सेंट्रल पूल और राज्य पूल में धान देने के बाद जो धान बच जाता था, उसे राज्य सरकार नीलाम करती थी। अब नीलामी के लिए धान बचेगा ही नहीं। उन्होंने बताया कि धान खरीदी को सरल और सुलभ बनाने को लेकर भी चर्चा हुई है। धान मिलिंग और धान खरीदी को लेकर रणनीति बनाई गई है। उप मंत्रिमंडलीय समिति में मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री रामविचार नेताम और श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हैं। बता दें कि देशभर में सर्वाधिक मूल्य पर छत्तीसगढ़ में किसानों से धान खरीदा जाता है। राज्य में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाती है।