Wednesday, August 26, 2026
English edition Join Group Now

India

विधानसभा में गरजे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

July 17, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
विधानसभा में गरजे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि ऐसी कौन सी सरकार है जिसमें 8-8 उच्च अधिकारी जेल गये हों। ये भूपेश सरकार में हुआ है। भूपेश सरकार के कार्यकाल में अधिकारियों ने दबाव में काम किया और आज ये हमारी सरकार को तानाशाह कह रहे है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 8 लाख प्रधानमंत्री आवास देने का संकल्प लिया था, लेकिन राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे पूरा नहीं कर सकी। इसके विपरीत वर्तमान सरकार ने अब तक 11 लाख आवासों का निर्माण पूरा कर हितग्राहियों को सौंप दिया है, जबकि प्रतिदिन करीब 1,500 आवासों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और अधिक आवास बनाए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान यह भी कहा कि कि कांग्रेस सरकार के दौरान FL-10 व्यवस्था के जरिए हजारों करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां पिछली सरकार से पूरी तरह अलग हैं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित किया जा रहा है। सरकार सभी के साथ समान व्यवहार कर रही है और अपराध करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।