Sunday, July 12, 2026
English edition Join Group Now

India

तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा नुकसान, विधायक विजयभास्कर का इस्तीफा

June 29, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा नुकसान, विधायक विजयभास्कर का इस्तीफा
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद AIADMK की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पार्टी को एक और बड़ा झटका तब लगा जब करूर से विधायक और राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री एमआर विजयभास्कर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रविवार सुबह उन्होंने राज्य सचिवालय पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। बताया जा रहा है कि एमआर विजयभास्कर पार्टी नेतृत्व, खासकर एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) की कार्यशैली से लंबे समय से नाराज थे। इसी असंतोष के चलते उन्होंने विधायक पद छोड़ने का फैसला किया। उनके इस्तीफे के बाद चुनाव के बाद AIADMK छोड़ने वाले विधायकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जिससे पार्टी की राजनीतिक चुनौतियां और गहरा गई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि एमआर विजयभास्कर जल्द ही विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, उनकी ओर से अभी तक किसी भी नई पार्टी में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि जयललिता सरकार के दौरान एमआर विजयभास्कर परिवहन मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले AIADMK के चार विधायक पार्टी छोड़कर TVK में शामिल हो चुके हैं। वहीं पांचवें विधायक सी. विजयभास्कर ने भी इस्तीफा दिया था, लेकिन उन्होंने अभी तक किसी राजनीतिक दल की सदस्यता नहीं ली है। माना जा रहा है कि वह भी जल्द TVK में शामिल हो सकते हैं। एमआर विजयभास्कर के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु विधानसभा में अब कुल सात सीटें खाली हो गई हैं। इनमें सबसे चर्चित त्रिची ईस्ट सीट है, जिसे मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने खाली किया था। 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK के पास 108 सीटें, DMK के पास 59 और AIADMK के पास 47 सीटें हैं।