Sunday, August 30, 2026
English edition Join Group Now

World

भारत-पाक तनाव के बीच सैनिकों पर मेहरबान हुई पाक सेना, वेतन में इजाफा

June 25, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
भारत-पाक तनाव के बीच सैनिकों पर मेहरबान हुई पाक सेना, वेतन में इजाफा
पाकिस्तान सेना ने अपने सैनिकों और अधिकारियों के वेतन एवं भत्तों में उल्लेखनीय वृद्धि करने का फैसला लिया है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की मंजूरी के बाद सभी रैंकों के लिए नए वेतन पैकेज को मंजूरी दी गई है। इस फैसले के तहत एड-हॉक रिलीफ अलाउंस में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जबकि डिस्टर्बेंस अलाउंस को तीन गुना तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा यूनिफॉर्म अलाउंस, कैश-इन-लियू पेमेंट और बैटमैन अलाउंस जैसी सुविधाओं में भी इजाफा किया गया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश में महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते कर्ज ने आम नागरिकों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। ऐसे माहौल में सेना पर अतिरिक्त खर्च किए जाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, पाकिस्तान की सरकार और सेना इसे जवानों का मनोबल बढ़ाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में जरूरी कदम बता रही है। सूत्रों का दावा है कि हालिया भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद सेना के भीतर आत्मविश्वास और मनोबल बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग आईएसपीआर की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि भारत ने 7 मई 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। यह अभियान पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाया गया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था।