Thursday, August 27, 2026
English edition Join Group Now

India

सरकार का नया प्लान, परिवार नहीं अब व्यक्ति के हिसाब से मिलेगा राशन

June 25, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
सरकार का नया प्लान, परिवार नहीं अब व्यक्ति के हिसाब से मिलेगा राशन
केंद्र सरकार अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत राशन वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करने की तैयारी कर रही है। सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), 2013 में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके तहत अब राशन परिवार के बजाय प्रति व्यक्ति के आधार पर वितरित किया जा सकता है। वर्तमान व्यवस्था में अंत्योदय अन्न योजना के पात्र परिवारों को हर महीने 35 किलो अनाज मिलता है, चाहे परिवार में सदस्यों की संख्या कितनी भी हो। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से छोटे और बड़े परिवारों के बीच असमानता पैदा होती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए नया प्रस्ताव लाया गया है। प्रस्ताव के अनुसार, पात्र लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति 7 किलो अनाज दिया जाएगा। हालांकि, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी परिवार को अधिकतम 35 किलो अनाज ही मिलेगा। यानी यदि किसी परिवार में पांच से अधिक सदस्य हैं, तब भी उसे 35 किलो राशन ही मिलेगा। वहीं, तीन सदस्यों वाले परिवार को नए नियम लागू होने पर 21 किलो अनाज मिलेगा। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य बड़े और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अधिक लाभ पहुंचाना है। मंत्रालय के अनुसार, मौजूदा परिवार-आधारित व्यवस्था सबसे कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए बनाई गई थी, लेकिन समय के साथ इसमें कई व्यावहारिक असमानताएं सामने आई हैं। फिलहाल यह प्रस्ताव प्रारंभिक चरण में है और इसे अभी अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। केंद्र सरकार ने ‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (संशोधन) विधेयक, 2026’ के मसौदे पर आम जनता, विशेषज्ञों और संबंधित पक्षों से 13 जुलाई तक सुझाव और राय मांगी है। इसके बाद प्राप्त सुझावों के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा।