Tuesday, June 23, 2026
English edition Join Group Now

India

दिव्यांगजन सशक्तिकरण में योगदान देने वालों के लिए सुनहरा मौका

June 23, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाने का सुनहरा अवसर: दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए आवेदन 31 जुलाई तक विश्व दिव्यांग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, व्यक्तियों और संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित रायपुर, 23 जून 2026। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, पुनर्वास और सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, संगठनों तथा कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कारों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये पुरस्कार विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर 2026 को प्रदान किए जाएंगे। दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं 31 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कारों के माध्यम से उन प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। इनमें दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पुनर्वास सेवाएं, कौशल एवं दक्षता विकास, रोजगार सृजन, सुगम्यता को बढ़ावा देने, अनुसंधान एवं नवाचार, खेल, कला, साहित्य तथा अन्य संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां और योगदान शामिल हैं। समाज कल्याण विभाग ने पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं और संगठनों से निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि यह पुरस्कार न केवल उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने का माध्यम है, बल्कि समाज में दिव्यांगजन अधिकारों और समावेशी विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। राष्ट्रीय पुरस्कारों के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत प्रेरणादायी व्यक्तित्वों और संस्थाओं को प्रोत्साहन मिलेगा तथा उनके प्रयासों को देशभर में नई पहचान प्राप्त होगी।