Sunday, August 30, 2026
English edition Join Group Now

World

भारत-अमेरिका के बीच बड़ी डिफेंस डील, सैन्य क्षमता हुई और मजबूत, पाकिस्तान की बढ़ी चिंता...

June 23, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
भारत-अमेरिका के बीच बड़ी डिफेंस डील, सैन्य क्षमता हुई और मजबूत, पाकिस्तान की बढ़ी चिंता...
भारत-अमेरिका के बीच बड़ी डिफेंस डील, सैन्य क्षमता हुई और मजबूत, पाकिस्तान की बढ़ी चिंता...
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग लगातार मजबूत होता जा रहा है। दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद होने के बावजूद डिफेंस सेक्टर में साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। इसी कड़ी में अमेरिका ने भारत के अपाचे हेलिकॉप्टरों और M777A2 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपों के लिए करीब 482 मिलियन डॉलर (करीब 4,555 करोड़ रुपये) के रक्षा सहायता पैकेज को मंजूरी दी है। अमेरिकी डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी (DSCA) ने 17 जून को इस प्रस्तावित सैन्य सहायता की औपचारिक अधिसूचना जारी की। इस पैकेज में स्पेयर पार्ट्स, तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण, मरम्मत और रखरखाव से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं। इसका उद्देश्य भारतीय सेना के मौजूदा हथियारों और सैन्य प्रणालियों की क्षमता को लंबे समय तक प्रभावी बनाए रखना है। भारत ने पहले ही अमेरिका से फॉरेन मिलिट्री सेल्स (FMS) कार्यक्रम के तहत M777A2 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपें खरीदी थीं। इन तोपों को विशेष रूप से पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में भारतीय सेना की आर्टिलरी क्षमता को मजबूत करने के लिए शामिल किया गया था। जानकारी के मुताबिक, भारत ने इन होवित्जर तोपों के लिए दीर्घकालिक रखरखाव सहायता की मांग की थी, जिसके तहत कलपुर्जों की आपूर्ति, मरम्मत, तकनीकी सहयोग और सैनिकों के प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भी संकेत दिए हैं कि M777A2 होवित्जर तोपों के लिए लगभग 230 मिलियन डॉलर की एक अलग सपोर्ट डील अंतिम चरण में है। इस नई रक्षा साझेदारी को भारत की सैन्य क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।