Friday, June 19, 2026
English edition Join Group Now

Politics

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस की धमाकेदार जीत, BJP-JDS की रणनीति हुई फेल...

June 19, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस की धमाकेदार जीत, BJP-JDS की रणनीति हुई फेल...
Karnataka MLC Election Result 2026: कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पांचों सीटें जीत लीं। वहीं बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों को जीत मिली, लेकिन बीजेपी समर्थित जेडीएस उम्मीदवार गोविंदराजू को हार का सामना करना पड़ा। इस नतीजे को मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है। 18 जून को हुए चुनाव में कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें कांग्रेस के पांच, बीजेपी के दो और जेडीएस का एक उम्मीदवार शामिल था। चुनाव के नतीजों ने सभी को चौंकाया, क्योंकि कांग्रेस उम्मीदवारों को उम्मीद से ज्यादा वोट मिले। माना जा रहा है कि बीजेपी और जेडीएस खेमे में हुई क्रॉस वोटिंग का फायदा कांग्रेस को मिला, जिसके चलते उसके सभी पांच उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। दरअसल, 30 जून को विधान परिषद के सात सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिसके कारण इन सीटों पर चुनाव कराए गए थे। कांग्रेस के थिप्पन्नप्पा कामकनूर, पीवी मोहन, बीके हरिप्रसाद, शिवन्ना बी.एस. और विनय कार्तिक प्रकाश ने जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी के लिंगराज पाटिल और रघु आर भी चुनाव जीतने में सफल रहे, जबकि जेडीएस के गोविंदराजू को हार मिली। हालांकि मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने क्रॉस वोटिंग के दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसके लिए कोई विशेष रणनीति नहीं बनाई थी और उन्हें मतदान में शामिल विधायकों के विवेक पर पूरा भरोसा था। उन्होंने यह भी कहा कि गुप्त मतदान होने के कारण क्रॉस वोटिंग को लेकर अटकलें लगाना उचित नहीं है।