Thursday, June 18, 2026
English edition Join Group Now

World

NSE IPO News : 30,000 करोड़ के इश्यू के साथ इतिहास रच सकता है NSE, देश का सबसे बड़ा IPO बनने की उम्मीद...

June 18, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
NSE IPO News : 30,000 करोड़ के इश्यू के साथ इतिहास रच सकता है NSE, देश का सबसे बड़ा IPO बनने की उम्मीद...
देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अपने बहुप्रतीक्षित आईपीओ (IPO) की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए SEBI और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है। माना जा रहा है कि यह इश्यू करीब 30,000 करोड़ रुपये का हो सकता है, जो भारतीय पूंजी बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा IPO साबित हो सकता है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए आएगा। यानी NSE कोई नए शेयर जारी नहीं करेगा और कंपनी को इससे कोई नई पूंजी नहीं मिलेगी। मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचकर आंशिक एग्जिट लेंगे। अनलिस्टेड मार्केट में NSE की वैल्यूएशन करीब 5 लाख करोड़ रुपये आंकी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर लगभग 6 फीसदी हिस्सेदारी बेची जाती है, तो इश्यू का आकार 30,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इससे यह 2024 के 27,000 करोड़ रुपये के Hyundai Motor India IPO और 20,557 करोड़ रुपये के LIC IPO से भी बड़ा हो जाएगा। ड्राफ्ट दस्तावेज के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक (SBI), मॉरीशस स्थित एमएस स्ट्रैटेजिक लिमिटेड और कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (CPPIB) अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। हालांकि, LIC इस बार अपने शेयर नहीं बेचेगी और अपनी रणनीतिक हिस्सेदारी बनाए रखेगी। जनवरी 2026 में SEBI से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिलने के बाद NSE बोर्ड ने IPO प्रस्ताव को मंजूरी दी और अब DRHP दाखिल कर दिया गया है। अगर यह इश्यू अनुमानित आकार तक पहुंचता है, तो यह भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर सकता है।