Saturday, July 11, 2026
English edition Join Group Now

Entertainment

मुंबई में सजेगा हॉलीवुड का जलवा, क्रिस्टोफर नोलन, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड होंगे मौजूद...

June 17, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
मुंबई में सजेगा हॉलीवुड का जलवा, क्रिस्टोफर नोलन, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड होंगे मौजूद...
हॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और ऑस्कर विजेता क्रिस्टोफर नोलन अपनी नई फिल्म **‘द ओडिसी’** के इंडिया प्रीमियर के लिए अगले महीने मुंबई आने वाले हैं। खास बात यह है कि यह पहली बार होगा जब नोलन की किसी फिल्म का प्रीमियर भारत में आयोजित किया जाएगा। उनके साथ फिल्म के प्रमुख कलाकार मैट डेमन और टॉम हॉलैंड के अलावा ऑस्कर विजेता प्रोड्यूसर एम्मा थॉमस भी मुंबई पहुंचेंगे। ‘ओपेनहाइमर’, ‘इंटरस्टेलर’, ‘इंसेप्शन’, ‘डनकर्क’, ‘टेनेट’ और ‘द डार्क नाइट’ ट्रिलॉजी जैसी यादगार फिल्में बनाने वाले क्रिस्टोफर नोलन अपनी नई माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म **‘द ओडिसी’** को लेकर दुनियाभर में चर्चा में हैं। फिल्म 17 जुलाई को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यूनिवर्सल पिक्चर्स इंटरनेशनल ने मुंबई को ‘द ओडिसी’ के ग्लोबल प्रीमियर टूर का एक अहम पड़ाव बनाया है। इसके साथ ही मुंबई का नाम लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों की सूची में शामिल हो गया है। फिल्म का इंडिया प्रीमियर मुंबई के **PVR आइकॉन IMAX, फीनिक्स पैलेडियम** में आयोजित किया जाएगा। पूरी तरह IMAX कैमरों से शूट की गई ‘द ओडिसी’ दुनिया की पहली ऐसी फीचर फिल्म है, जिसमें नई IMAX तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में मैट डेमन और टॉम हॉलैंड के अलावा ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन, जेंडाया और चार्लीज़ थेरॉन जैसे सितारे भी नजर आएंगे। क्रिस्टोफर नोलन द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म प्राचीन यूनानी कवि होमर की प्रसिद्ध कथा पर आधारित है, जिसमें ट्रॉय के युद्ध के बाद ओडिसियस की दस साल लंबी घर वापसी की रोमांचक यात्रा को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है।