Thursday, October 1, 2026
English edition Join Group Now

Sports

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का विजयी आगाज, मेसी की हैट्रिक से अल्जीरिया को 3-0 से शिकस्त...

June 17, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का विजयी आगाज, मेसी की हैट्रिक से अल्जीरिया को 3-0 से शिकस्त...
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने अपने पहले ही मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से हराकर जीत के साथ अभियान की शुरुआत की। टीम के कप्तान और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच को यादगार बनाते हुए वर्ल्ड कप करियर की पहली हैट्रिक लगाई। मेसी ने मैच के 17वें मिनट में पहला गोल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। पहले हाफ तक टीम 1-0 से आगे रही, लेकिन दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने और आक्रामक खेल दिखाया। मेसी ने 60वें और फिर 76वें मिनट में गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की और टीम की 3-0 की शानदार जीत पर मुहर लगा दी। दूसरी ओर, अल्जीरिया की टीम पूरे मैच में एक भी गोल नहीं कर सकी। इस हैट्रिक के साथ मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब उनके नाम वर्ल्ड कप में कुल 16 गोल हो चुके हैं, जो जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोज के बराबर हैं। इस सूची में ब्राजील के रोनाल्डो 15 गोल के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे और जर्मनी के गेर्ड मुलर 14-14 गोल के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। इस बार फीफा ने टूर्नामेंट के प्रारूप में बड़ा बदलाव किया है। 48 टीमों को 12 ग्रुपों में बांटा गया है और कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत में टूर्नामेंट का प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जी5 ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।