Saturday, July 11, 2026
English edition Join Group Now

Politics

बागी सांसदों की चर्चा के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, दीदी के समर्थन में कही बड़ी बात...

June 11, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
बागी सांसदों की चर्चा के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, दीदी के समर्थन में कही बड़ी बात...
पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी के कथित बागी सांसदों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी हाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा ने स्पष्ट किया कि उनका नाम बागी सांसदों की सूची में शामिल नहीं है और ऐसी खबरें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि जब वह कठिन दौर से गुजर रहे थे, तब ममता बनर्जी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं। ऐसे में वह उनके प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखेंगे। इससे पहले भी उनके करीबी सूत्रों ने दावा किया था कि उन्होंने किसी भी पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और एनडीए में शामिल होने संबंधी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। हाल के दिनों में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि टीएमसी के करीब 20 लोकसभा सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने की इच्छा जताई है। इस कथित सूची में शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान, काकोली घोष दस्तीदार, सायोनी घोष और कई अन्य सांसदों के नाम शामिल बताए गए थे। शत्रुघ्न सिन्हा के बागी होने की अटकलों को तब और बल मिला था, जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 12 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। हालांकि अब उन्होंने साफ कर दिया है कि वह टीएमसी के साथ हैं। गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी।