Saturday, July 11, 2026
English edition Join Group Now

Entertainment

Neha Kakkar ने मनाया 38वां जन्मदिन, करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी कारों की हैं मालकिन ...

June 6, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
Neha Kakkar ने मनाया 38वां जन्मदिन, करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी कारों की हैं मालकिन ...
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आज 6 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी शानदार आवाज और मेहनत के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है। कभी माता के जागरण में भजन गाने वाली नेहा आज देश की सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली गायिकाओं में गिनी जाती हैं। 6 जून 1988 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में जन्मीं नेहा कक्कड़ का बचपन आर्थिक तंगी में बीता। वह अपनी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ के साथ माता रानी के जागरण में गाया करती थीं। बाद में उनका परिवार दिल्ली आ गया, जहां पढ़ाई के साथ उन्होंने संगीत की दुनिया में अपना सफर जारी रखा। 11वीं कक्षा के दौरान उन्होंने ‘इंडियन आइडल 2’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था, लेकिन वह शो नहीं जीत पाईं। दिलचस्प बात यह है कि आज वही नेहा इस शो में जज की भूमिका निभा चुकी हैं। नेहा कक्कड़ आज एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 112 करोड़ रुपये है और उनकी मासिक कमाई 50 लाख रुपये से अधिक बताई जाती है। वह एक गाने के लिए लगभग 15 लाख रुपये फीस लेती हैं, जबकि एक लाइव कॉन्सर्ट से 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक कमाती हैं। मुंबई में उनका आलीशान घर है और ऋषिकेश में भी उनका एक शानदार बंगला मौजूद है। उनके कार कलेक्शन में ऑडी, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू जैसी कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। ‘काला चश्मा’, ‘कर गई चुल’, ‘मिले हो तुम हमको’, ‘बदरी की दुल्हनिया’ और ‘सेकंड हैंड जवानी’ जैसे कई सुपरहिट गानों से नेहा ने करोड़ों दिलों में अपनी जगह बनाई है।