Saturday, July 11, 2026
English edition Join Group Now

Politics

‘मोदी जी का सम्मान करता रहूंगा’, BJP छोड़ते ही अन्नामलाई ने किया नई राजनीतिक पारी का ऐलान ...

June 5, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
‘मोदी जी का सम्मान करता रहूंगा’, BJP छोड़ते ही अन्नामलाई ने किया नई राजनीतिक पारी का ऐलान ...
तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेतृत्व द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद जारी वीडियो संदेश में अन्नामलाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मन में पीएम मोदी के लिए हमेशा आदर रहेगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी मुद्दे पर उनके विचार बीजेपी से अलग होंगे तो वे उसे खुलकर और गंभीरता के साथ उठाएंगे। अन्नामलाई ने बताया कि इस्तीफा देने से पहले उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और पार्टी के भीतर महसूस की गई कमियों तथा अपने विचारों को विस्तार से रखा था। उन्होंने कहा कि वह उन नेताओं में शामिल नहीं हैं जो दूर बैठकर इस्तीफा भेज देते हैं, बल्कि उन्होंने नेतृत्व के सामने अपनी बात रखकर सम्मानजनक तरीके से अलग होने का फैसला किया। नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए अन्नामलाई ने “We The Leader” नामक एक नए राजनीतिक आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य स्वच्छ, पारदर्शी और जमीनी राजनीति को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही “APJ Abdul Kalam Ethics in Politics” संस्था के माध्यम से युवाओं और कार्यकर्ताओं को नैतिक एवं राजनीतिक नेतृत्व का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अन्नामलाई ने यह भी कहा कि भविष्य में उनकी राजनीतिक पार्टी का गठन होने पर उसमें टर्म लिमिट लागू की जाएगी, ताकि परिवारवाद और वंशवादी राजनीति पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया कि वर्ष 2020 में बीजेपी में शामिल होने से पहले अभिनेता रजनीकांत ने उन्हें अपनी संभावित राजनीतिक पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि पहले से दिया गया वचन निभाते हुए उन्होंने उस समय बीजेपी का दामन थामना चुना था।