Wednesday, June 17, 2026
English edition Join Group Now

India

शिक्षा मंत्री के खिलाफ CJP का मोर्चा, 6 जून को दिल्ली में होगा बड़ा प्रदर्शन ...

June 4, 2026 Source: Civic Sutra

Join Now
शिक्षा मंत्री के खिलाफ CJP का मोर्चा, 6 जून को दिल्ली में होगा बड़ा प्रदर्शन ...
देशभर में सोशल मीडिया के माध्यम से चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को दिल्ली में अपनी पहली आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान पार्टी के तीन प्रवक्ताओं ने मीडिया के सामने अपनी प्रमुख मांगें रखीं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को फिर से दोहराया। पार्टी नेताओं ने कहा कि वे इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष दोनों से बातचीत करने के लिए तैयार हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला केवल एक औपचारिक कार्रवाई है। उनके अनुसार शिक्षा व्यवस्था में वास्तविक सुधार के लिए जवाबदेही तय करना जरूरी है और केवल अधिकारियों के स्थानांतरण से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। पार्टी ने घोषणा की कि उसके संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगे। उनके नेतृत्व में जंतर-मंतर पर एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए पार्टी प्रतिनिधि संसद मार्ग थाने भी जाएंगे। CJP ने देशभर के युवाओं से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। पार्टी का दावा है कि प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन केवल शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में बढ़ती राजनीतिक और सामाजिक असंतोष की भावना को भी सामने लाता है। कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत उस समय हुई जब हाल ही में एक न्यायिक टिप्पणी के दौरान युवाओं को “कॉकरोच” कहे जाने को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिक्रिया देखने को मिली। इसके बाद यह डिजिटल अभियान तेजी से लोकप्रिय हुआ और CJP एक बड़े ऑनलाइन आंदोलन के रूप में उभरी। पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं। CJP के संस्थापक 30 वर्षीय अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के संभाजीनगर के निवासी हैं। वे डिजिटल मीडिया रणनीतिकार हैं और वर्तमान में अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस की पढ़ाई कर रहे हैं। इससे पहले वे आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया अभियानों से भी जुड़े रह चुके हैं।