Thursday, June 25, 2026
English edition Join Group Now

India

सरकार की पहल: इमरजेंसी मेडिकल रिस्पॉन्स हुआ और मजबूत

March 31, 2026

Join Now
रायपुर, 30 मार्च 2026/ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “संजीवनी एक्सप्रेस” के तहत इमरजेंसी और नवजात (नियोनेटल) एम्बुलेंस सेवाओं का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा के माध्यम से गंभीर रूप से बीमार मरीजों और नवजात शिशुओं को समय पर और सुरक्षित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन एम्बुलेंसों में जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध हैं, जो आपातकालीन स्थिति में तुरंत उपचार सुनिश्चित करेंगे। इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके और उनकी जान बचाई जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह सेवा न केवल आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया को मजबूत करेगी, बल्कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में भी सहायक सिद्ध होगी। सरकार की यह पहल आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और चिकित्सा व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related links